BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 3:19 pm
KHABAR : मोदी सरकार के 11 साल पूरे, खेड़ावद में संकल्प सभा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर जिले खेड़ावद में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर गुलाना भाजपा मंडल द्वारा गांव खेड़ावद में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां और आगामी कार्य योजना की जानकारी दी।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, पप्पू मंडलोई, सूरज सिंह सिसोदिया, हिरेंद्र सिंह जादौन, मांगीलाल सौराष्ट्री और भोजराज मेवाड़ा उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश तुष्टिकरण की राजनीति में था। अब कार्य-प्रदर्शन की संस्कृति स्थापित हुई है।गोवा ने प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। इनमें अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, नया वक्फ कानून, सीएए लागू करना और विधायी निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण शामिल हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद के खिलाफ भारत की छवि मजबूत हुई है।


सरकार ने एससी-एसटी-ओबीसी समेत सभी वर्गों के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। महिलाओं को सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार में अवसर दिए गए हैं। कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE