मंदसौर। दलौदा पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी गोत्तमनगर निवासी महेश शर्मा है, जिस पर नारकोटिक्स विंग नीमच द्वारा 10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
टीआई मनोज गर्ग के नेतृत्व में दलौदा पुलिस टीम ने शनिवार रात महेश शर्मा को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व नारकोटिक्स विंग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान महेश शर्मा अपने साथी आसिफ खान के साथ फरार हो गया था। उस समय दोनों के कब्जे से 130 ग्राम एमडी ड्रग और 1 किलो 148 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। आरोपी आसिफ खान नोगांवा का निवासी है।
गिरफ्तारी के बाद महेश शर्मा को आवश्यक कार्रवाई हेतु नारकोटिक्स विंग के सुपुर्द कर दिया गया है।