BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 5:20 pm
JOB : जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय में होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिला रोजगार कार्यालय खरगोन द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से काउंटर वर्कफोर्स मेनेजमेंट प्रालि इंदौर द्वारा ऑपरेटर प्रोडक्शन के पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्राइव 19 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर खरगोन में आयोजित होगी।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीति बाला सस्ते ने बताया कि आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, मैकेनिकल) व बीएससी उत्तीर्ण युवा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष वे प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं। चयनित युवाओं को 23,500 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएँ पीएफ और ईएसआई भी दी जाएगी। प्लेसमेंट ड्राइव में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक अंकसूचियों, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य), आधार कार्ड, पैन कार्ड की मूल और छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE