BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 11:17 am
NEWS : चितौड़गढ़ में तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान आमजन, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने साधा निशाना, बीजेपी सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा की चित्तौड़गढ़ में तापमान बढ़ता जा रहा है. रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। चितौड़गढ़ में दिन में पारा 44- 45 डिग्री और रात में पारा 32-33 डिग्री तक सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, इस बीच चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और शहर में अलग अलग स्थान पर बिजली कटौती से आमजन परेशान है। विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा कटौती की समस्या को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आमजन को निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामीण एवं शहर में बिजली की आंखमिचौली से क्षेत्रवासी परेशान है। भीषण गर्मी के चलते जहां लोग सुकून के पल तलाश रहे है वही विद्युत विभाग लोगों का सुकून छिनने पर आमादा हो रहा है। शहर में जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे वैसे ही शहर में बिजली की आंखमिचौली से क्षेत्रवासी परेशान है। भीषण गर्मी के चलते जहां लोग सुकून के पल तलाश रहे है वही विद्युत विभाग लोगों का सुकून छिनने पर आमादा हो रहा है। शहर में जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे वैसे ही कटौती बढ़ती जा रही है, जवाब मांगने पर विद्युत विभाग मौन हो जाता है पिछले कई दिनो से बिजली व्यवस्था हो बदहाल हो रही है। अघोषित बिजली कटौती का दंश आमजन को झेलना पड़ रहा है, भीषण गर्मी में हो रही कटौती के कारण गांव में आमजन के साथ साथ शहर के दुकानदारों का भी बुरा हाल हो रहा है लाइट जाते ही दुकानों पर बिजली से जुड़े सभी कार्य बंद हो जाते है। अघोषित कटौती ने इस गर्मी में लोगों का जीना दूभर कर रखा है, कटौती का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE