BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 2:11 pm
BIG NEWS : एमपी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया स्वागत, बीजेपी प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचमढ़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित ही प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगी।


पचमढ़ी में आज बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का तीसरा और अंतिम दिन
दरअसल, मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज सोमवार को अंतिम दिन है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन करेंगे। आपको बता दें कि 14 जून से पचमढ़ी के होटल ग्लेन व्यू में इस शिविर की शुरुआत हुई थी। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।


पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया था। दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे़, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेताओं ने सत्रों को संबोधित किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE