BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 3:03 pm
BIG NEWS : हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर सियासत, पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा की पाठशाला पर जमकर हमला बोला, गुमराह-झूठ, नफरत और राजनीति करने का प्रशिक्षण, संघ पर भी साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर सियासत गरमा गई है। पीसीसी चीफ और नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा की पाठशाला पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने भाजपा के शिविर को गुमराह करने, झूठ बोलने, नफरत फैलाने और राजनीति करने का प्रशिक्षण बताया है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सपोज हो चुके हैं। भाजपा ने प्रशिक्षण जो रखा है उसमें जगदीश देवड़ा ने जो गाली दी, विजय शाह का बयान निकल के सामने आया। देश और राज्यों में देश की अर्थव्यवस्था से ज्यादा कर्ज है। गुमराह करने का प्रशिक्षण था, झूठा नफरत की राजनीति करने का प्रशिक्षण किया गया है। इसके लिए दो दिन लगाए गए हैं। झूठ बोलना नफरत फैलाना घृणा फैलाना जनता को दूसरे रास्ते को बताना यह बीजेपी का प्रशिक्षण था।


जब नई कांग्रेस आएगी तो भाजपा के छक्के छूट जाएंगे- पीसीसी चीफ
संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि हमने संविधान को ध्यान रखते हुए संविधान को बचाने का काम किया है। मध्य प्रदेश में नई कांग्रेस बन रही है। देश और राज्यों में इसका असर होगा, हम समीक्षा मीटिंग कर रहे हैं। 1046 ब्लॉकों में काम किया जा रहा है, हजार हजार कार्यकर्ता इकट्ठे हो रहे हैं। जब नई कांग्रेस आएगी भारतीय जनता पार्टी के छक्के छूट जाएंगे।


सिंघार का संघ पर निशाना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा को सत्ता का गुरुर है, जनता यह गुरूर तोड़ेगी। आम जनता परिवर्तन करेगी और इनका सही सद्बुद्धिद शिविर लगाएगी। संघ की क्लास पर सिंघार ने कहा कि आरएसएस ने 50 साल बाद देश का झंडा फहराया। भाजपा और संघ एसटी-एससी को क्यों महत्वपूर्ण पद नहीं देती। क्या संघ महंगाई, युवाओं को रोजगार, लघु उद्योग खत्म होने पर सवाल करेगी। आरएसएस धर्म के नाम पर बांटने की बात करती है।


ग्वालियर दौरे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया
एआईसीसी पर्यवेक्षक बजरंग पूनिया दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे आज 16 और 17 जून को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। पूनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनील जैन, मोहित अग्रवाल और हिना कांवरे भी मौजूद रहेंगी। पूनिया शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विधानसभावार अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE