BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 3:43 pm
KHABAR : इंजीनियरिंग कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 35 संगठनों के कर्मचारी ने 9 मांगों को लेकर की नारेबाजी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत 130 आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इसमें 35 संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने मांगों के समर्थन में कॉलेज के बाहर बैठकर दो घंटे नारेबाजी की।

मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के साथ 9 सूत्रीय मांगों के लिए संयुक्त मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता संभागीय अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री उज्जैन, हेमराज घावरी जिला अध्यक्ष ने बताया कि कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई है कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


इन मांगों के साथ प्रदर्शन-
आउटसोर्स कर्मचारी को दीपावली 2024 का बोनस शासन के आदेश अनुसार तत्काल दिया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारी की 1 जनवरी से 25 अप्रैल 2025 तक की पीएफ राशि खातों में तत्काल जमा कराई जाए।
शासन के नियम अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी को अप्रैल 2025 का वेतन बढ़ाकर देना था जो कि नहीं दिया, बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन तत्काल दिया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारियों को पीएफ नंबर तत्काल दिया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारी सुपरवाइजर अंजू राठौर को बदला जाए।
आउटसोर्स कर्मचारी को श्रम आयुक्त, कलेक्टर के आदेश अनुसार अप्रैल 2025 से वेतन में न्यूनतम वेतन दिया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारी को श्रम आयुक्त के आदेश अनुसार 11 माह की एरियर राशि का भुगतान किया जाए।
आउटसोर्स कर्मचारियों के ईएसआईसी कार्ड तत्काल बनाए जाएं।
आउटसोर्स कर्मचारियों को रक्षाबंधन, दीपावली, होली, ईद, 26 जनवरी, 15 अगस्त, गांधी जयंती जैसे त्योहारों पर अवकाश दिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE