देवास। ग्राम सियापुरा में सुबह एक बावड़ी में गोवंश के अवशेष मिले। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक किसान की तीन गाय उनके बाड़े से गायब हो गईं थी।गोवंश के अवषेश मिलने की जानकारी पर बड़ी संख्या में हिंदु संघटन के लोग ओर ग्रामीण मोके पर पहुंचे।जहा पुलिस को सुचना दी गई।सुचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मोके पर पहुंची।किसान कैलाशचंद्र कुमावत ने बताया कि बावड़ी में मिले अवशेषों में लगी रस्सी से उन्होंने अपनी गायों की पहचान की है। उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण बीएनपी थाने पहुंचे जहा उन्होंने एडिशनल एसपी जयवीर सिंह बजरिया से चर्चा कर आरोपियों पर सख्त करवाई करने की मांग की।हिंदू संघटन के लोगों ने बताया कि बावड़ी में गायों के सींग सहित अन्य अवशेष मिले हैं। ये बावड़ी गांव में पीने के पानी का स्रोत है।
एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया की मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।