BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 4:30 pm
KHABAR : जल-संवेदना और संस्कृति का संगम, 20 से 25 जून तक, भारत भवन में होगा आयोजन, सीएम करेंगे शुभारंभ, पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जल सिर्फ उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृति और आस्था का स्रोत है। इसी भाव को पुनर्जीवित करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है।


यह आयोजन केवल जल संरक्षण का संदेश नहीं देगा, बल्कि लोक संस्कृति, परंपरा और विचारों की धारा को भी प्रवाहित करेगा। आयोजन का शुभारंभ 20 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी करेंगे।


सदानीरा समागम का आयोजन वीर भारत न्यास द्वारा किया जा रहा है। न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह अभियान नदियों, जलाशयों और पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण का राज्यव्यापी प्रयास है, जिसमें आमजन की सहभागिता अहम है।


भारत भवन को आयोजन स्थल के रूप में चुनने को लेकर श्रीराम तिवारी ने कहा, “यह स्थान किसी बावड़ी, घाट या सरोवर की तरह जल और चेतना का जीवंत प्रतीक है। इसकी सीढ़ियां झील की ओर उतरती हैं। जैसे परंपरा में व्यक्ति आत्म संवाद के लिए जल स्रोतों की शरण लेता था। यहां जल दिखता नहीं, लेकिन उसकी अनुभूति हर रचना में बहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE