BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 4:38 pm
KHABAR : जो सेवा शुल्क दे रहे उनको भ्रष्टाचार की खुली छूट, सचिव और रोजगार सहायकों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। जिले के बिछिया जनपद सीईओ के खिलाफ सचिव और रोजगार सहायकों ने मोर्चा खोल दिया है। सीईओ के खिलाफ कर्मचारियों ने कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।


कर्मचारियों ने जनपद सीईओ व एपीओ पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। कहा कि- अब तक 46 रोजगार सहायक और 42 सचिवों के एक एक दिन के वेतन काट चुके है। जो कर्मचारी सेवा शुल्क दे रहे हैं उनको भ्रष्टाचार करने की खुली छूट है। जनपद पंचायत में सीईओ की मनमानी चल रही है। नियम कानून का पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र की जनता के साथ सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक परेशान है। राजनैतिक रसूख के चलते सीईओ बच निकलते है।


भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लग चुके
सीईओ रमेश मंडावी जहां भी पदस्थ रहे वहां इनकी कार्यप्रणाली सवाल उठते रहे है। उनके रवैए से आक्रोशित होकर ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, जनपद अध्यक्ष के खिलाफ में मोर्चा खोला दिया है और इसकी शिकायत मंडला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम की गई है। अब देखना होगा कि कलेक्टर के द्वारा ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी के ऊपर क्या कार्रवाई की जाती हैं या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इसके पहले भी सीईओ रमेश मंडावी के ऊपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE