भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में पार्षद के एक-एक पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप निर्वाचन के लिये मतदान 7 जुलाई 2025 को होगा। इसमें 8 हजार 823 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नामांकन फार्म जमा करने का काम आज से शुरू हो गया है। नामांकन फार्म 23 जून 2025 तक जमा होंगे। नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद मतदान 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
इस निकाय में इस वार्ड के लिए चुनाव
नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7 में चुनाव, कुल वोटर 1486
नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11 में चुनाव, कुल वोटर 1946,
नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7 में चुनाव जहां कुल वोटर 1386,
नगर परिषद गौतमपुरा के वार्ड 15 में चुनाव कुल वोटर 758
नगर परिषद ककरहटी के वार्ड 13 में चुनाव, कुल वोटर 389
नगर परिषद बिछिया के वार्ड 13 में चुनाव कुल वोटर 576
नगर परिषद खांड के वार्ड 8 में चुनाव, कुल वोटर 375,
नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में चुनाव, कुल वोटर 512
नगरपरिषद भीकनगाँव के वार्ड 5 में चुनाव जहां कुल 1395 मतदाता हैं।