BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 5:24 pm
KHABAR : मलेरिया रथ को मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,  ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को करेगा जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक द्वारा बताया गया कि मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ गोविन्‍द सिंह चौहान एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.श्यामलाल सूर्यवंशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मलेरिया प्रचार प्रसार रथ मंदसौर शहर एवं जिले के समस्त विकासखंड़ों के हाईरिस्क ग्रामों में मलेरिया से बचाव/आमजन में जनजागृति हेतु माईकिंग, पोस्टर, पेम्पलेट वितरण बुखार रोगी मिलने पर ब्लड स्लाइड बनाई जाना आदि किया जाकर भ्रमण करेगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.दीपा पाठक द्वारा बताया गया कि वर्षा काल के मौसम में, जल जमा होने के कारण मच्छर पैदा होते हैं, इनके काटने से मलेरिया एवं डेंगू जैसे रोग होने की संभावना है। इसलिए सभी को इससे बचाव के लिए  शाम को घर में नीम का धुआं करें, मच्छरदानी का उपयोग करें, नालियों में जला हुआ तेल डालें,  कूलर, पानी की टंकी तथा टायरों में जमा पानी को सप्ताह में एक बार खाली करें। जिससे कि मच्छर के लार्वा पैदा नहीं होंगे। यदि लार्वा नहीं होंगे तो मच्छर नहीं बन पाएंगे और इन रोगों से बचा जा सकेगा। इस अवसर पर मलेरिया विभाग एवं एन्टी लार्वा स्कीम और जिला चिकित्‍सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE