BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 7:35 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन यादव की बड़ी घोषणा, बरेली बनेगा नगर पालिका, 130 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन जिले को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र को 138 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का तोहफा दिया हैं। वहीं बरेली को नगर पालिका बनाने का ऐलान किया है। सीएम तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।


मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा के 138 करोड़ की 45 योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने बरेली को नगर पालिका बनाने का ऐलान किया। साथ ही बरेली पशु चिकित्सालय को नया बनाने की घोषणा भी की।


बरेली में तिरंगा यात्रा, सीएम का ऐतिहासिक स्वागत
हेलीपेड से थाना ग्राउंड तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाराष्ट्र से आये ढोल और भील नर्तकों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन का ऐतिहासिक स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किये। 108 जगह पंडाल लगाकर सीएम का स्वागत किया।


कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह मौजूद रहे। डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी और अब 55 लाख हेक्टेयर में हो रही है। कांग्रेस ने 2003 तक प्रदेश को अंधेरे में रखा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE