देवास। प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास डॉ सोनल भाटी ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में द्वितीय चरण के प्रवेश प्रारंभ हो गये है। प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त करने के लिए द्वितीय चरण के लिए ऑनलाईन पंजीयन 17 जून 2025 तक किये जा सकेगें। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है। साथ ही पंजीयन हेतु संस्था परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। जिसमें पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीयन कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रियंक सुनहरे (मो.न. 96176-00775) पर संपर्क किया जा सकता है।