नीमच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती, जिला नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आरोग्य भारती की एक बैठक उषा चिकित्सालय, नीमच में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नीमच सिटी स्थित श्रीनाथ मैरिज गार्डन में 18 जून से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तक योगाभ्यास शिविर आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक बालकृष्ण सोलंकी, नकुल जैन, गुणवंत गोयल एवं राधेश्याम मित्तल द्वारा किया जाएगा। आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष अजय भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की योजना नीमच सिटी में नियमित रूप से योग प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की भी है।
नगर अध्यक्ष पारस जैन ने नीमच शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर योग लाभ प्राप्त करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।