BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 10:14 am
NEWS : 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 की तैयारियाँ जोरों पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने सोमवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त जिला कलक्टर  ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस का आयोजन न केवल ब्लॉक स्तर पर, बल्कि प्रत्येक उपखंड में स्थित पर्यटक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों पर भी उत्साहपूर्वक किया जाए।


उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय, नगर परिषद, नगर पालिकाएं, ब्लॉक  और ग्राम पंचायतों के सभी वार्डों में भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के लिए अधिक से अधिक योग स्थलों का चयन कर श्योग संगम पोर्टलश् पर सरकारी, गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थाओं एवं एनजीओ द्वारा अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश भी दिए।


जिले के फतह प्रकाश महल प्रांगण, दुर्ग, सांवलिया जी मंदिर परिसर, मंडफिया, मातृकुंडिया, राणा पूंजा स्टेडियम, रावतभाटा, राणा प्रताप सागर बांध की पाल आदि प्रमुख स्थलों पर योग दिवस का आयोजन होगा।


आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक ने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जून से 20 जून 2025 तक प्रातः 6 से 8 बजे तक फतह प्रकाश महल प्रांगण में निःशुल्क योगाभ्यास एवं आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द, साइटिका, कमर दर्द आदि रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध होगा।


योग दिवस को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।  20 मई से 20 जून 2025 तक जिलेभर में 30 दिवसीय काउंटडाउन शिविर का आयोजन जारी है।


वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रगति की समीक्षा
मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसमें जल स्रोतों की सफाई, जनजागरूकता रैलियाँ, श्रमदान, पौधरोपण, वर्षा जल संचयन संबंधी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।


अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान की सभी गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के स्थायी उपायों को बढ़ावा दिया जाए। आमजन को कैच द रेन, पानी बचाओ - जीवन बचाओ जैसे संदेशों के माध्यम से अभियान से जोड़ा जाए।


अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा पर चर्चा
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक द्वारा “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा” (दिनांक 24 जून से 9 जुलाई 2025) के सुचारु आयोजन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचे, इस हेतु विशेष शिविर एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सभी विभाग समन्वय के साथ लाभार्थी आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीण स्तर पर रात्रि चौपाल एवं संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।


वीसी के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योग दिवस, जल संरक्षण अभियान तथा अन्त्योदय पखवाड़ा की समस्त गतिविधियों को  प्रभावी ढंग से प्रचारित करें, ताकि अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जा सके।


इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटीक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर व नगर परिषद के प्रशासक विनोद मल्होत्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉक्टर शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, जल संसाधन विभाग के राजकुमार शर्मा  सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE