छतरपुर। उत्कृष्ट विद्यालय नंबर वन में आज 45 दिनों के अवकाश बाद प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया और नियमित विद्यालय आने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को नवीन पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत आज कक्षा 9 वीं में आए नये विद्यार्थियों का कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं के बच्चों ने तिलक लगाकर स्वागत वंदन किया और नियमित विद्यालय आने की समझाइश दी वहीं दूसरी ओर मिडिल सेक्शन में वरिष्ठ शिक्षक आर.पी. बाजपेई, एवं वरिष्ठ शिक्षिका सरोज खरे द्वारा छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर लड्डू खिलाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया और नवीन पाठ्य-पुस्तकों का वितरण करते हुए युनीफार्म में प्रतिदिन स्कूल आने की समझाइश दी गई इस अवसर पर मिड डे मील योजना अंतर्गत विशेष स्वरुची भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने भोजन ग्रहण किया कुल मिलाकर उत्कृष्ट विद्यालय नंबर वन में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल समस्त छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया।