छतरपुर। पूर्व विधायक आर डी प्रजापति की अगुवाई मे लोगो ने प्रदर्शन किया। नौगांव थाना क्षेत्र के बिलहरी मे राशन दुकान मे विवाद पर युवक की हत्या के बाकी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। और जमकर प्रशासन के खिलाफ हुई नारेबाजी। पूर्व विधायक ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप सीएम के नाम ज्ञापन दिया। पुलिस का कहना है हर मामले में जांच हो रही है बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।