BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 11:43 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीसीसी चीफ जीतू बोले- बीजेपी और आरएसएस की नर्सरी है मध्यप्रदेश, पहले गांधी फिर नेहरू और अब अंडेबकर टारगेट पर, दिग्विजय ने कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और सरकार पर सियासी निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने संयुक्त प्रेस वार्ता ली।


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- मध्यप्रदेश बीजेपी और आरएसएस की नर्सरी है। भाजपा वाले प्रदेश में भ्रम फैला रहे हैं की संविधान के संस्थापक अंबेडकर नहीं बी एन राव है। भाजपा वाले पहले गांधी को टारगेट किया फिर नेहरू जी को अब अम्बेडकर जी को टारगेट कर रहे है। ग्वालियर में एक पोस्टर लगा उसमें लिखा बाबा साहब संविधान निर्माता नहीं हैं। जब से अमित शाह ने देश की संसद में बाबा साहब के अपमान की शुरुआत की तब से भाजपा ने अभियान चलाया है। क्या ये आरएसएस का एजेंडा है, जिसे पूरा करने में लगे हुए है।


ग्वालियर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने अभियान
ग्वालियर में संविधान निर्माता को लेकर पोस्टर लगा है। ग्वालियर में अम्बेडकर जी की मूर्ति लगवाने के लिए अभियान चलाएंगे। 23, 24 और 25 जून को कांग्रेस अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। 23 जून को पूरे प्रदेश में घर घर जाकर बाबा साहेब और संविधान के बारे जानकारी देगी। 24 जून को गरीब बस्तियों में जाकर चर्चा और भोजन करेंगे। 25 जून को ग्वालियर में एक दिवसीय उपवास करेगी कांग्रेस पार्टी जिसमें विधायक भी मौजूद रहेंगे।


वाजपेयी के समय संविधान बदलने के लिए एक कमेटी बनी थी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा-बी. एन. राव संविधान कमेटी में सदस्य नहीं थे। उनसे सिर्फ वकील के तौर पर राय ली गई थी। जो पोस्टर बांटे जा रहे उसमें लिखा हुआ है बीएन राव ने संविधान में कई आर्टिकल लिखें, ये बात इनको पता कहां से चल रहा है। ये सिर्फ विचारधारा की लड़ाई है। ये बात कहां से आई की संविधान का निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर का कोई हाथ नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लग सकती है तो ग्वालियर हाईकोर्ट में क्यों नहीं?


इतिहास बदलने का प्रयास
दिग्विजय ने कहा प्रशिक्षण में क्या कुछ सिखाया गया हमें नहीं पता, जब मुद्दा गर्म था तो भाजपा नेता प्रशिक्षण कर रहे थे। डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय संविधान बदलने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी लगातार इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है। बाबा साहेब का अपमान करने वालों के खिलाफ कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी। एक जनजागरण के रूप में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।


बीएन राव को निर्माता बता रहे
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा-बाबा साहेब के लिए अपमानजनक शब्द, गलियों का प्रयोग हो रहा है। संविधान मोदी के हाथ में आया तो उन्होंने कहा कि संविधान बदलो। अंबेडकर ने कहा था संविधान अच्छा हो और खराब हाथों में जाये तो ठीक से नहीं चल सकता। मोदी के हाथ अच्छे होते तो संविधान खत्म करने की नौबत नहीं आती। अब निर्माता का नाम ही बदलने की बात कर रहे हैं। बीएन राव साहब को निर्माता बता रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE