BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 12:17 pm
BIG REPORT : हिल स्टेशन पचमढ़ी में चला बीजेपी सांसद-विधायकों का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग पूरा, सारे पैरामीटर की बीजेपी संगठन करेगा मॉनिटरिंग, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में चला बीजेपी सांसद-विधायकों का तीन दिनी प्रशिक्षण वर्ग पूरा हो गया है। माननीयों को बारीकी से ट्रेनिंग देने के बाद बीजेपी संगठन अब सांसद-विधायकों के क्रियाकलापों पर बारीकी से नजर रखेगा। सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग समाप्त होने के बाद बीजेपी ने सांसद-विधायकों के कार्य-व्यवहार के साथ उनके बयानों की मॉनिटरिंग करने का सिस्टम और अपग्रेड करने का फैसला लिया है। 


सारे पैरामीटर की बीजेपी संगठन करेगा मॉनिटरिंग 
प्रशिक्षण वर्ग में जो कुछ नसीहतें दी गई हैं, सारे पैरामीटर की बीजेपी संगठन मॉनिटरिंग करेगा। इस मॉनिटरिंग में माननीयों की दिनचर्या के साथ उनके सोशल प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया जाएगा। जोर इस बात पर भी रहेगा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिन विषयों पर प्रतिक्रिया जारी करने से साफ इनकार किया है, उन विषयों पर माननीय मुखर तो नहीं हैं। 


उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई 
हालांकि मॉनिटरिंग सिस्टम अपग्रेड करने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी किसी तरह की प्रतिक्रिया जारी करने से बच रहे हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि सांसद-विधायकों को नए सिरे से जो पाठ पढ़ाए गए हैं, उन गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर पार्टी सीधे कार्रवाई करने के मूढ में रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE