नीमच। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियत्रंण कार्यक्रम के तहत मलेरिया के फैलाव को रोकने के लिये मच्छरों की उत्पत्ति पर नियत्रंण के लिए कलेक्टर हिमाशु चन्द्रा के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.आर.के. खद्योत के मार्गदर्शन में कीटनाशक एस.पी. 5 प्रतिशत दवा का इनडोर स्प्रे कार्य 16 जून को मनासा ब्लाक के ग्राम भदाना में एवं जावद ब्लाक के बावलनई ग्राम में प्रांरभ किया गया है। बावल नई ग्राम में स्प्रे कार्य के दौरान अल्पेश बारिया जिला मलेरिया अधिकरी एवं स्थानीय सरपंच रमेश चन्द्र खोईवाल, मलेरिया निरीक्षक, ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सी.एम.एच.ओ. आर.के. खद्योत ने आमजनों को मलेरिया रोधी कीटनाशक दवा का स्प्रे अपने घरों में अनिवार्य रूप से कराने हेतु अपील की है।