BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 1:45 pm
KHABAR : बाल भवन इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों पर, बच्चों के लिए विशेष योग कार्यशाला का आयोजन, प्रतिदिन विशेषज्ञों का मिल रहा मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी व्यापक स्तर पर जारी हैं। जिले में इस दिन आयोजित होने वाले योग के कार्यक्रमों में बच्चों की विशेष सहभागिता रहेगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन इंदौर के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एक ष्योग की विशेष कार्यशालाष् का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला की शुरुआत 9 जून से हुई थी, और तब से यह नियमित रूप से प्रतिदिन आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओं, ध्यान तकनीकों और श्वसन क्रियाओं का अभ्यास योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर सकें।

बाल भवन इंदौर के संचालक विष्णु प्रताप सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा निरंतर प्रयास है कि बच्चों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य लाभ मिले, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और आंतरिक ऊर्जा का भी विकास हो। बाल भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की रचनात्मक व स्वास्थ्यपरक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

शहर के बच्चों में इस कार्यशाला को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। योग प्रशिक्षण के साथ-साथ बच्चों को योग के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में बाल भवन के बच्चों की प्रभावशाली प्रस्तुति की विशेष अपेक्षा की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE