BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 1:49 pm
KHABAR : सैनिकों की सहायता के लिए इंदौर जिले में लगभग 27 लाख रूपये की सहयोग निधि एकत्र, लक्ष्य से अधिक धनराशि का एकत्र करने पर राज्यपाल ने किया इन्दौर जिले का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। ‍जिले में विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता और पुनर्वास के लिये 26 लाख 90 हजार रूपये से अधिक की सहयोग निधि एकत्र की गई है। यह निर्धारित लक्ष्य का 144 प्रतिशत है। जिले में आलोच्य अवधि में 18 लाख 67 हजार रूपये की सहयोग निधि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम में एकत्र करने का लक्ष्य था।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गत अप्रैल माह में राज भवन भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने इंदौर जिले का सम्मान किया। सम्मान स्वरूप प्राप्त प्रतीक चिन्ह और प्रमाण-पत्र आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने भेट किया। सैनिकों के कल्याण हेतु एकत्रित उक्त राशि पूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में संचालनालय सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उपयोग में ली जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE