मनासा। कृषि उपज मंडी मनासा व रामपुरा में व्याप्त समस्याओं ओर टीन शेड में व्यापारियों का माल रखे जाने होने से किसानों की फसल को खुले में होने से बरसात में होने वाले नुकसान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा की अगुवाई में मनासा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की एवं समस्याओं से अवगत करवाया और समस्याओं को लेकर लिखित ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी, रामपुरा अध्यक्ष राजू गरासिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कछावा, जिला कांग्रेस महामंत्री, महेंद्र उपाध्याय सांडिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भारतसिंह जी सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव अंकित जैन, जयकिशन पाटीदार, वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।