BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 3:10 pm
KHABAR : ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजन बोले- बिजली कम्पनी की लापरवाही, अधिकारी बोले- फ्यूज लगाते समय असावधानी से लगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समीपस्थ गांव लेवड़ा में सोमवार रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद मीणा पिता राजू मीणा के रूप में हुई है। वह ट्रांसफार्मर में खुद फ्यूज लगाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। 
प्राथमिक जांच में सामने आया कि गांव के 25 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इसकी सूचना किसी उपभोक्ता ने लाइनमैन त्रिलोक प्रजापति को मोबाइल पर दी थी। लाइनमैन ने आधे घंटे में आने की बात कही। इसी बीच विनोद खुद ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाने पहुंच गया। असावधानीवश वह ट्रांसफार्मर के प्रोटेक्शन बॉक्स के संपर्क में आ गया। उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत विनोद को जिला अस्पताल नीमच पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण गहरे शोक में हैं। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
हालांकि परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए, इस पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री जयपाल ठाकुर को मौके पर जांच के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यपालन यंत्री ओम प्रकाश सेन गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा की। जांच में सामने आया कि हादसा असावधानी के कारण हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE