BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 3:28 pm
BIG REPORT : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 152 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 152 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, राजेश शाह, एसडीएम संजीव साहू, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में कलेक्‍टर चंद्रा ने धनेरिया कलां निवासी कनीराम एवं मुकेश के आवेदन पर अवैध कब्‍जा करने का प्रयास करने वालों, डराने, धमकाने वालों और जबरन कब्‍जा करने के प्रयास करने वालों के विरूद्ध पटवारी को तत्‍काल मौके पर भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम नीमच को दिए। ग्राम बरकटी के हीरालाल मीणा के आवेदन पर कलेक्‍टर ने हीरालाल की जमीन बिक्री की कीमत(राशि) प्रदान नहीं करने एवं राशि मांगने पर अभद्र व्‍यवहार करने वालों के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश तहसीलदार जीरन को दिए।

जनसुनवाई में लसुड़ीआंत्री के नरेन्‍द्र , भरभडिया के बापूलाल, बालुराम, चेनराम, बघाना के वीरेन्‍द्र कुमार, एकता कॉलोनी नीमच की दुलाशीबाई, तारापुर की शकीला बानु, बरखेड़ाहाड़ाके दशरथ, करा‍ड़ि‍या महाराज के रमेश गीर, भगवानपुरा नीमच सिटी के नाजबीन, जीरन के ओमप्रकाश पाटीदार, केशरपुरा के नंदलाल, खुशालपुरा के कारूलाल गुर्जर, हुड़को कॉलोनी नीमच के नवीन जैन, जमुनिया खुर्द के भेरूलाल खारोल, धनेरियाकलां के चिरंजीवी नागदा, नलखेड़ा के जगदीशचंद्र, गरीब मोहल्‍ला नीमच की मुलीबाई, मानपुरा के राधेश्‍याम धाकड़ आदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह बराड़ा की रूकमणबाई, जीरन के नरेन्‍द्र कुमार, कंजार्डा की नोजीबाई, बांगरेड के मुकेश बंजारा, दलपतपुरा के डाडमचंद्र, मालखेड़ा की मोहनीबाई, अघोरिया के कचरूलाल, बर्डियाजागीर के देवकिशन, जमुनिया कलां की सुनीता मालवीय,लेवड़ा के विरेन्‍द्र सिह, कंवरलाल, प्रहलाद, मूलचंद, हरवार के मनोहरलाल, रेवली देवली के प्रभुदास, धामनिया के अशोक कुमार, सरवानिया महाराज के युसुफ एजाज मोहम्‍मद, कनावटी के मन्‍नालाल लोहारआदि ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर ने आवेदनों का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE