BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 3:36 pm
KHABAR : पं.प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी से कायस्थ समाज नाराज, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग, सीहोर जाकर घेराव दी चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) द्वारा 14 जून को महाराष्ट्र के बीड़ में आयोजित कथा के दौरान यमराज और भगवान चित्रगुप्त पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कायस्थ समाज में आक्रोश है। मंगलवार को कायस्थ समाज के लोगों ने प्रशासनिक संकुल पहुंचकर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पं. मिश्रा पर कार्यवाही की मांग की है। समाज जनों ने कहा कि यदि पं. मिश्रा ने माफी नही मांगी तो प्रदेश से समाज जन सीहोर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।


महाराष्ट्र के बीड़ में आयोजित कथा के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त और यमराज को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पं. मिश्रा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर लगता है कि प्रदीप मिश्रा अपनी वाणी के साथ मनो स्थिति को खोते जा रहे है। ये भगवान श्री चित्रगुप्त, यमराज जी का ही नहीं पूरी सृष्टि के लोगों का अपमान है।


भगवान श्री चित्रगुप्त समस्त प्राणियों का लेखा-जोखा रखने के साथ-साथ कायस्थ समाज के कुलवंश हैं। उन पर की गई इस तरह की टिप्पणी से पूरे कायस्थ समाज को आघात पहुंचा है। प्रदीप मिश्रा को इस तरह से की गई टिप्पणी के लिए भगवान चित्रगुप्त व यमराज के साथ-साथ पूरे कायस्थ समाज से माफी मांगनी चाहिए।


चित्रवंश सेवा संगठन के अध्यक्ष निखिलेश खरे ने बताया कि पं. मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को मूंछड़ और अन्य शब्द बोले हैं। इसको लेकर कायस्थ समाज आक्रोशित है। यदि पं. मिश्रा माफी नहीं मांगते हैं तो उज्जैन के अलावा पूरे मध्यप्रदेश के समाज जन किसी निश्चित तारीख को सीहोर जाकर उनका घेराव कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करेंगे। ज्ञापन देने के दौरान अभा कायस्थ महासभा के अध्यक्ष घनश्याम सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अतुल सक्सेना, श्कायस्थ सबके लिएश् अभियान के प्रदेश संयोजक जितेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित समाज जन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE