मऊगंज। पटवारियों पर बढ़ते हमलों के विरोध में राजस्व अमला सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पटवारी संघ अध्यक्ष संजय धर द्विवेदी के नेतृत्व में 50 से अधिक पटवारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप सोनी को ज्ञापन सौंपा।
पटवारियों ने कहा कि सीमांकन के दौरान विवाद सामान्य बात है। लेकिन मौके पर पुलिस बल की अनुपस्थिति में उन्हें मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ता है।
तहसील नईगढ़ी के पटवारी अमित पांडे, बेला कमोद हल्के के बाबूलाल साकेत और छत्रगढ़ कला के कन्हैयालाल वर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो जिले के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
इससे राजस्व कार्य प्रभावित होंगे। पटवारियों ने कलेक्ट्रेट पर ष्गिरफ्तारी नहीं तो काम नहींष् और ष्पटवारी एकता जिंदाबादष् के नारे लगाए। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी दिलीप सोनी ने पटवारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।