बुधनी। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल मंगलवार को सीहोर जिले के रेहटी तहसील के ग्राम झोलियापुर पहुंचे। वे यहां आयोजित धरती आबा जन भागीदारी अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की ओर से राज्यपाल मंगू भाई पटेल का भावभीना स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। कहा- भगवान बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर यह कार्यक्रम हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। राज्यपाल ने आदिवासी समाज के लिए लगे स्वास्थ्य शिवर का निरीक्षण भी किया और बच्चों को दुलारा। उन्होंने जनजातीय विकास के लिए प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।