खरगोन। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अध्यक्ष प्रताप करोसिया मंगलवार को शहर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सफाईकर्मियों ने उनका ढोल-तांशों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। करोसिया का शहर सहित जिले एवं समीपी जिलों से पहुंचे सफाईकर्मी संगठन पदाधिकारियों ने भी स्वागत- सत्कार किया। करोसिया ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सफाईकमिर्यों की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि नगरपालिका मैं कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिनांक 1 से 5 तारीख तक वेतन दिलाया जाए, शासन के आदेश अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों को विनियमितिकरण का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है और ना ही विनियमितीकरण किया जा रहा है उन्हें भी जल्द से जल्द नियमितीकरण कराया जाए।करोसिया ने कहा जिला स्तर की समस्याएं जिले पर सुलझाई जाए यदि शासन स्तर पर निराकरण होना है तो हमें बताए हम शासन से संपर्क कर निराकरण का प्रयास करेंगे। यदि समयसीमा में इन समस्याओं, शिकायतों का निराकरण नही होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। संघ के अध्यक्ष शाकीर हुसैन भी कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया।