BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 5:49 pm
KHABAR : बैंक कर्मियों की धमकी से हार्ट पेशेंट की मौत, परिजन का आरोप- किस्त के लिए दबाव बनाने पर आया हार्ट अटैक, पढे़ खबर

Share On:-

अशोकनगर। जिले के चंदेरी में बैंक कर्मचारियों की धमकी के बाद एक हृदय रोगी की मौत हो गई। मामला सोमवार शाम का है। प्राणपुर निवासी राघवेंद्र सोनी के बेटे राजेश ने एयू स्माइल बैंक से 7.30 लाख रुपए का लोन लिया था। परिवार समय-समय पर किस्तें चुका रहा था।


सोमवार शाम बैंक कर्मचारी राघवेंद्र के घर पहुंचे। एक-दो किस्त बकाया होने पर उन्होंने घर में ताला लगाने की धमकी दी। इस पर राघवेंद्र ने कहा कि वे हृदय रोगी हैं, बैठकर बात कर लें। लेकिन कर्मचारी नहीं माने और दबाव बनाते रहे। परिवार ने भी किस्त चुकाने की बात कही, फिर भी कर्मचारी नहीं माने।


इसी दौरान राघवेंद्र को सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें चंदेरी सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


मृतक के बड़े बेटे और बेटी ने बताया, बैंक कर्मी पहले भी हमें परेशान कर रहे थे। उन्हें पता था कि पिता हृदय रोगी हैं, फिर भी दबाव बनाया। इसी कारण हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE