BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 5:53 pm
REPORT : सभी राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व मामलों, अवैध कब्‍जे एवं रास्‍ता विवादों के प्रकरणों में सख्‍त प्रभावी कार्यवाही करें, टीएल बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी, राजस्‍व संबंधी मामलों, अवैध कब्‍जे एवं रास्‍ता विवादों से संबंधित प्रकरणों में सख्‍त एवं प्रभावी कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, डॉ. ममता खेड़े, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें, कि किसी भी भवन के बेसमेंट में वर्षाजलभराव ना हो, यदि कही ऐसी संभावना हो, तो उसके समाधान के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करवाए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य तत्‍काल पूर्ण करवाने और उनकी एमआईएस करवाने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए।

कलेक्‍टर चंद्रा ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे प्रधानमंत्री आवास शहरी चरण 2 के हितग्राहियों के पंजीकरण के सत्‍यापन का कार्य 25 जून तक पूर्ण करवाएं। उन्‍होने जिले के सभी उद्योगो, वेयर हाऊस और मण्‍डी प्रांगण में नीलामी शेडों पर रूफवाटर हार्वेस्टिंग ईकाई स्‍थापित करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्य की प्रगति की समीक्षा दौरान निर्देश दिए, कि सभी विभाग अपने लक्ष्‍य अनुरूप एक सप्‍ताह में पौधारोपण की पूर्व तैयारी, गढ्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर लें। एक सप्‍ताह पश्‍चात वृहद स्‍तर पर पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया जावेगा।

शेष हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनवाए- 
कलेक्‍टर ने आयुष्‍मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा के निर्देश दिए, कि आयुष्‍मान पंजीकरण में नीमच जिला लगभग सेचुरेशन मोड में आ गया है। कलेक्‍टर ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए, कि वे शेष सभी हितग्राहियों के आयुष्‍मान पंजीयन का कार्य पूर्ण कर शतप्रतिशत लक्ष्‍य हासिल करें।

शतप्रतिशत समग्र ईकेवायसी करवाएं-
 बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि समग्र ईकेवायसी में भी नीमच जिला लगभग सेच्‍युरेशन की स्थिति में आ गया है। अब जो भी शेष रहे है, उन हितग्राहियों की ईकेवायसी करवाकर, शतप्रतिशत ईकेवायसी का लक्ष्‍य हांसिल करें। कलेक्‍टर ने सभी पंचायतों और वार्डाे में एक सप्‍ताह में 85 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों के ईकेवायसी का लक्ष्‍य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद नीमच, जावद एवं मनासा व न.पा.नीमच को एक सप्‍ताह में पॉंच-पॉंच हजार ईकेवायसी करवाने के साथ ही अनुपस्थित, पलायन कर चुके हितग्राहियों, मृत हितग्राहियों के नाम समग्र से डिलीट करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा में कलेक्‍टर ने दो दिवस में ग्रेडिंग माह की शतप्रतिशत शिकायतों को संतुष्‍टी के साथ बंद करवाने के निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE