नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की नई सीएमओ के रूप में दुर्गा बामनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका जावरा से तबादला किया गया है। आपकों बता दें कि नीमच नगर पालिका सीएमओ का पद लंबे समय से खाली है। पूर्व सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के निलंबन के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था।