टीकमगढ़। जिले में तीन साल बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन उमेश जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी उमेश जैन 10 दिन पहले ग्वालियर गए थे। वहां वे अपने बेटे से मिलने गए थे, जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। टीकमगढ़ लौटने के बाद उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई।
13 जून को जिला अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट किया गया। सैंपल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भेजा गया। 16 जून को आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन ने बताया....
उमेश जैन को 5-7 दिन घर में अलग कमरे में क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी करेगी। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।
अब होगा सर्वे
टीकमगढ़ में कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी में फीवर सर्वे करवाएगा। संदिग्ध मिलने पर उनकी जांच की जाएगी। साथ ही उमेश जैन के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर उनकी भी जांच की जाएगी। सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण के मरीजों के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।