रतलाम। पुरी में 24 जून से 10 जुलाई तक होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए रेलवे ने रतलाम रेल मंडल के दाहोद-वडोदरा रूट पर चलने वाली मेमू रेक को पूर्व तटीय रेलवे भेजने का फैसला लिया है।
इस कारण ट्रेन संख्या 69233/69234 वडोदरा-दाहोद-वडोदरा मेमू 23 दिनों तक निरस्त रहेगी।
रतलाम रेल मंडल से मिली जानकारी
रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया, पुरी में रथ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे ने मेमू रेक को पूर्व तटीय रेलवे मंडल में भेजने का फैसला लिया है। इस कारण यह ट्रेन अस्थाई रूप से निरस्त की गई है।