BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 7:35 pm
KHABAR : एनसीसी का दस दिवसीय शिविर सांस्कृतिक उत्सव के साथ संपन्न, कैडेट्स की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विविध गतिविधियों में दिखी बहुआयामी प्रतिभा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर।  5 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। 8 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर में कैडेट्स ने न केवल सैन्य अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों में भी अपनी भागीदारी से सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात कैडेट्स द्वारा मंच पर प्रस्तुत लोकनृत्य, गीत और नाट्य दृश्यों ने उपस्थितजनों को लोक-संस्कृति की समृद्ध झलक प्रदान की। 
इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कैडेट्स को सम्मानित किया गया। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और राष्ट्रभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, सैन्य योजना, ट्रैफिक नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसे विविध विषयों में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। युद्धाभ्यास के अंतर्गत दिशा-ज्ञान, रेडियो संचार, घात तकनीक और हथियार संचालन जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आयोजित सत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे कैडेट्स में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की चेतना विकसित हुई। योग प्रशिक्षक बंशीलाल टांक और आस्था भावसार ने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. छवि द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जानकारी दी गई, जिससे कैडेट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी ने थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया पर उपयोगी जानकारी प्रदान की । राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के राज्य समन्वयक राजेश सुराणा ने साइबर अपराध एवं सतर्कता पर सत्र लेकर कैडेट्स को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। शिविर के एक विशेष सत्र में मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने भी कैडेट्स से संवाद कर उन्हें प्रेरणा दी। मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर एवं उपाध्यक्ष नम्रता चावला ने भी शिविर में पहुंचकर अपने विचार रखे। शिविर के दौरान खेलकूद, चित्रकला, भाषण, निबंध और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन ने कैडेट्स की बहुआयामी प्रतिभा को मंच प्रदान किया। उनकी सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि एनसीसी केवल सैन्य अनुशासन का मंच नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। इस शिविर के माध्यम से श्रेष्ठ निशानेबाजों, वक्ताओं, परेड विशेषज्ञों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं का चयन किया गया, जिन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE