छतरपुर। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में गत 16 जून को लवकुश नगर से शुरू हुई पदयात्रा आज छतरपुर पहुंची और अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन अपर कलेक्टर मिलंद नागदेव को सौंपा आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी दल जीत सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लवकुश नगर के नत्थू बंसल के खेत पर दबंगों का कब्जा है उन्होंने राजनगर विधायक पर कब्जा कराएं जाने का आरोप लगाया है वहीं लवकुश नगर के चंदेल कालीन तालाब पर भी दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के आरोप लगाए गए हैं साथ ही लवकुश नगर में अम्बेडकर पार्क बनाए जाने की मांग रखी गई उन्होंने कहा कि गत 25.04.2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लवकुश नगर में अम्बेडकर पार्क बनाए जाने की घोषणा की गई थी जिस पर जिला प्रशासन द्वारा भूमि का आवंटन होने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा आज दिनांक तक बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क के संबंध में कोई भी कुछ बोलने से बचता हुआ नजर आ रहा है इस अवसर पर भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष रैदास ने भी लवकुश नगर में अम्बेडकर पार्क बनाए जाने की मांग रखी है हम आपको बता दें कि आजाद समाज पार्टी द्वारा निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।