BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 10:31 am
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी में 4 सिस्टम सक्रिय, जमकर बरसेंगे बदरा, मालवा के नीमच व मंदसौर सहित कई जिलों में होगी बारिश, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर समेत 20 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। तो वहीं आज इसके राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचने की संभावना है। इसी के साथ प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश व तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।  


4 सिस्टम सक्रिय, जमकर बरसेंगे बदरा 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में बारिश और आंधी के 4 सिस्टम सक्रिय हैं। पड़ोसी राज्य गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि अगले 24 घंटे से पूरे प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 


आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को इंदौर उज्जैन संभाग, खासतौर पर रतलाम, नीमच, धार, झाबुआ और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ-साथ जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। वहीं नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE