BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 10:59 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा बालश्रम उन्मूलन अभियान उमंग-5, गंगरार में दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में 01 जून से 30 जून 2025 तक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार उन्मूलन हेतु "उमंग-5" विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गंगरार थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा दो बालश्रमिकों का रेस्क्यू कर उन्हें मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस थाना गंगरार, बाल अधिकारिता विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जनसाहस संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मंगलवार को गंगरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रीको चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर कार्यरत दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें भट्टी पर रोटियाँ बनाने जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों में लगाए जाने की पुष्टि हुई। रेस्क्यू के दौरान बच्चों ने बताया कि वे स्थायी रूप से वहीं रहकर ढाबे पर प्रातः 9 बजे से रात 11 बजे तक (लगभग 13-14 घंटे) लगातार कार्य करते थे, जिससे उनका मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक शोषण हो रहा था।

चाइल्ड हेल्प लाइन जिला समन्वयक नवीन काकडदा ने बताया कि पुलिस थाना गंगरार द्वारा होटल मालिक के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बालश्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, चित्तौड़गढ़ में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से राजकीय किशोर गृह, चित्तौड़गढ़ में उन्हें अस्थायी आश्रय प्रदान किया गया है।

रेस्क्यू दल में  शैतान सिंह (थाना गंगरार), एएसआई रोहिताश, करण जीनवाल (काउंसलर, चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 
संदीप कुमार (जनसाहस संस्थान) के सदस्य
सम्मिलित थे।

यह कार्यवाही बालश्रम उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त कदम है एवं जिले में बच्चों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE