खरगोन। जिले में मंगलवार को जनसुनवाई में कसरावद के ग्राम पंचायत बाड़ी में भी भ्रष्टाचार की शिकायत का मामला पहुंचा। यहां ग्राम ढाबा से पहुंच ग्रामीण अशोक मीणा, प्रदीप, फुलचंद, श्रीकांत मीणा आदि ने शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक मनमानी पर आमादा है। न तो ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही न ही मनरेगा में काम मिल रहा। ग्राम में विकास कार्य भी ठप्प पड़े है। हाल ही में किसान तालाब योजना का काम कराया गया, उसमें मजदूरों के बजाय मशीनों से काम लिया गया। पेयजल भी 7 से 8 दिन में एक बार मिलता है। सरपंच के कार्यकाल को तीन वर्ष होने वाले है लेकिन अब तक ग्राम सभा नही हुई है। ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्याे की जांच कराए जाने के साथ ही ग्राम ढाबा में विकास कार्या कराने के साथ ही मजदूरों को रोजगार देने की मांग की।