खरगोन। एक और शासन स्तर पर जहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहने वालों को पट्टा देने की घोषणाएं की जाती है तो वही प्रशासनिक अमला ऐसे लोगों को आए दिन जमीन से बेदखल करने की धमकी दे रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा।
ग्रामीण पंढरी, नानुराम, आशीष, रामसिंग, दिनेश आदि ने बताया कि वह गावसन के सपना नगर में निवासरत है। यह गांव से दूर बैडीक्षेत्र है, जहां करीब 100 से 150 परिवार वर्षों से काबिज है, लेकिन पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ नही दिया जाता। पट्टे की मांग करने पर चरनोई जमीन बताकर हमें बार- बार जमीन से बेदखल करने की धमकी देते है, जबकि कई बार पूर्व मुख्यमंत्री महती सभाओं में जो वर्षों से जिस जमीन पर काबिज है उसे पट्टे देने की घोषणा कर चुके है।