सीहोर। बढ़ते तापमान के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए प्रांतीय शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलकर सुबह साढ़े 7 बजे से करने की मांग की है।
प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शिक्षा विभाग ने 1 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया है। बच्चों की कक्षाएं 16 जून से शुरू हो गई हैं।
स्कूल का समय बदलने की मांग
शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर से मिला। उन्होंने स्कूल का समय बदलने की मांग रखी। संघ का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की समस्या रहती है। इससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा भी है।