BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 1:27 pm
BIG NEWS : लाडली बहना योजना पर एक बार फिर सियायत शुरू, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- 3 हजार नहीं मिलने पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस, भाजपा ने किया पलटवार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना पर एक बार फिर सियायत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने लाडली बहनों को 3 हजार रुपये नहीं मिलने पर कोर्ट जाने की बात कही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अभी बहनों के 1800 रुपये हर महीने चोरी हो रहे हैं। 20 लाख बहनों के नाम काट दिए गए है। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लाडली बहना योजना से 20 लाख बहनों के नाम काट दिए गए। 2023 से योजना में पंजीयन नहीं हो रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए 25 से 30 लाख नई बहने तैयार हैं। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के नाम पर 60 से 70 हजार करोड़ साल का कर्ज लिया जा रहा है।


बहनों को न्याय दिलाने न्यायालय जाएगी कांग्रेस
पीसीसी चीफ ने कहा कि कर्ज लेकर साल का 16000 करोड़ का वितरण बहनों में किया जा रहा है। लेकिन, 50 हजार करोड़ से ज्यादा का पैसा दूसरे मद में ये अपराध है। कांग्रेस पार्टी बहनों को न्याय दिलाने न्यायालय जाएगी। हम अपना राजनीतिक दायित्व निभाएंगे। जो घोषणाएं की और वो पूरी नहीं की, वो एक राजनीतिक अपराध है।


बीजेपी ने किया पलटवार
इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस विवाद पैदा कर योजना बंद करना चाहती है। मध्य प्रदेश की सरकार ने लाडली बहनाओं की राशि बढ़ाई है। 1500 अब उनके खाते में अगले महीने से आएंगे लेकिन कांग्रेस को कोर्ट जाना है, वो चले जाए यह वही पार्टी है जो योजना बंद करना चाहती है। बैगा सहरिया को हमने पैसा देने की योजना शुरू की थी कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दिया।


भाई दूज से हर माह मिलेंगे 1500 रुपये- मंत्री सारंग
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की इस चरित्र को सब ने देखा है। सरकार ने लाडली बहन योजना के साथ-साथ लाडली लक्ष्मी योजना को भी चलाया है, कांग्रेस भला हमें किस बात का पाठ पढ़ती है। भाजपा सरकार ने जो कहा है वो किया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों के लिये घोषणा की है। लाडली बहनों को राखी पर 250 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। भाई दूज से हर माह लाडली बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे। चरणबद्ध रूप से लाडली बहनों की राशि में वृद्धि हो रही है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में विकास और कल्याण के नए आयाम लिखे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE