शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी संतोष वाघेला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सतत निगरानी एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए तीन वर्ष से फरार स्थायी वारंटी ईश्वर उर्फ जोगी पिता सीताराम गुर्जर, निवासी सुवागांव, थाना माकड़ोन को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली शाजापुर में वर्ष 2016 के अपराध क्रमांक 553/16, धारा 379 भादंवि के अंतर्गत स्थायी वारंट वर्ष 2022 से लंबित था।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नवीन बिलावलिया, प्रधान आरक्षक क्रमांक 650 राकेश राठौर, आरक्षक क्रमांक 165 हेमराज मालवीय, आरक्षक क्रमांक 181 कमल परमार, आरक्षक क्रमांक 271 जितेंद्र मालवीय एवं सैनिक निर्भय सिंह की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने संपूर्ण टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।