BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 1:57 pm
NEWS : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक की उपस्थिति में मंगलवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं, वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सम्पर्क पोर्टल तथा योग दिवस से संबंधित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर निर्देश-
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों से फ्लैगशिप योजनाओ की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल और ई-फाइल निस्तारण-
अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए पेंडिंग ई-फाइलों को भी जल्द से जल्द निपटाने और संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।


वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा-
बैठक में ष्वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानष् के अंतर्गत अब तक आयोजित गतिविधियों एवं विभागों को अभियान से जुड़ी गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करने व भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

योग दिवस-21 जून के लिए व्यापक भागीदारी के निर्देश-
बैठक में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को अधिकतम संख्या में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

पौधारोपण तैयारियाँ सुनिश्चित करें-
बैठक में सभी विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पौधारोपण के लिए लक्ष्य अनुसार सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला एवं नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा, चिकित्सा विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, वन विभाग, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास विभाग, डीओआईटी, पशुपालन, जल संसाधन सहित संबंधित  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE