BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 1:59 pm
NEWS : केन्द्रीय नोडल अधिकारियों ने किया जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ष्कैच द रेनष् एवं जल संरक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु नियुक्त केन्द्रीय नोडल अधिकारी राजीव रंजन कुमार (निदेशक, वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली) एवं तकनीकी अधिकारी साकेत कृष्ण (उप निदेशक, केन्द्रीय जल आयोग, जयपुर) ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जल संरक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगरार पंचायत समिति के गेजरा ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल आपूर्ति कार्य का अवलोकन किया। ग्रामवासियों से संवाद के दौरान बताया गया कि गांव के सभी घरों में प्रतिदिन लगभग एक घंटे की जलापूर्ति हो रही है। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों की भागीदारी और योजना की सफलता की सराहना की।


इसके पश्चात् कृषि विभाग द्वारा निर्मित फार्म पॉन्ड, वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सावा क्षेत्र में किए गए जल संरक्षण व संग्रहण कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की सराहना की।


भ्रमण उपरांत ग्रामीण विकास खण्ड सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल शक्ति अभियान से संबंधित कार्यों को पोर्टल पर सावधानीपूर्वक एवं समयबद्ध रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की बात कही गई। बैठक में नोडल अधिकारी और तकनिकी अधिकारी ने भी अपने सुझाव दिये।


बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अधीक्षण अभियंता (वाटरशेड) बद्रीलाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश जागा, अधिशासी अभियंता जल संसाधन राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता (वाटरशेड) रामलाल मालव, उप निदेशक उद्यान डॉ. एस.एल. जाट सहित वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भू-जल विभाग आदि के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE