BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 2:01 pm
NEWS : जिला रजिस्ट्रार ने ग्राम पंचायत पाण्डोली कार्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन) शबनम खोरवाल द्वारा ग्राम पंचायत पाण्डोली स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने संबंधित रजिस्ट्रार को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


जिला रजिस्ट्रार ने निर्देशित किया कि प्रमाण पत्र जारी करने से पूर्व समस्त दस्तावेजों एवं तथ्यों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा फर्जीवाड़ा रोका जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुराने मृत्यु प्रकरण में गलत जानकारी देकर प्रमाण पत्र बनवाया गया हो, तो ऐसे मामलों में संबंधित आवेदक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।


शबनम खोरवाल ने पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुलभ एवं डिजिटल रूप से प्रभावी बनाने हेतु यह भी निर्देश दिए कि आवेदकों का व्हाट्सएप नंबर रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज किया जाए, जिससे प्रमाण पत्र की प्रति सीधे उनके मोबाइल पर भेजी जा सके।


निरीक्षण के दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी ललित मीणा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी  उर्मिला शर्मा एवं स्थानीय रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE