BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 2:17 pm
BIG NEWS : आईबीसीए के अध्यक्ष चुने गए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीएम डॉ मोहन ने दी बधाई, कहा- भारत समेत सभी देशों को मिलेगी नई दिशा, ऊर्जा और गति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में भारत समेत सभी देशों को नई दिशा, ऊर्जा और गति मिलेगी।


एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व में मानव सभ्यता, संस्कृति और पारिस्थितिकी के प्रतीक बाघ, सिंह, तेंदुआ जैसी बिग कैट के संरक्षण व संवर्धन के वैश्विक अभियान में भारत सहित समस्त देशों को भी नई दिशा, ऊर्जा और गति मिलेगी।


आपको बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को सर्वसम्मति से इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है। भूपेंद्र यादव को 16 जून 2025 को नई दिल्ली में आयोजित आईबीसीए की सभा की पहली बैठक में आईबीसीए का अध्यक्ष चुना गया। आईबीसीए भारत की एक पहल है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE