BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 2:27 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बिना अमिताभ बच्चन के चल रहा पर्यटन मंत्रालय, सीएम बोले- एमपी में बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या, उत्तराखंड की तर्ज पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यटन मंत्रालय कम नहीं है, यह बिना अमिताभ बच्चन के चल रहा है। हमने किसी फिल्मी स्टार का उपयोग नहीं किया। एमपी में देशी, विदेश पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा टाइगर है।


दरअसल, बुधवार को राजधानी भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘ग्रामीण रंग पर्यटन संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन की दुनिया का महत्व समझ सकता हूं। हमारी अतिथि देवो भव की भावना है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उत्तराखंड की तर्ज पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। इसके लिए टेंडर कराए, सभी तरफ के स्कोप में आगे बढ़ रहे है। पर्यटन विभाग को अभी और काम करना बाकी है। उन्होंने बताया कि पर्यटन में निवेश भी आ रहा है। मेडिकल टूरिज्म भी बढ़ेगा। फाइव स्टार छोड़कर पर्यटक ग्रामीण में स्टे कर रहे है। वहीं मुख्यमंत्री ने विभाग को सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेडिशनल सामान और वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल भी होना चाहिए। प्रदर्शनी में ऐसे सामान देखने को मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE