BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 2:37 pm
KHABAR : महिलाओं की बेहतर सेहत के लिए आज शक्ति योग समागम, मातृ शक्ति का एक समूह होगा तैयार, केंद्रीय मंत्रालय से डॉ. वार्ष्णेय होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को शक्ति योग समागम का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन में सेहत और आनंद को बढ़ावा देकर उनके जीवन को सुखमय बनाने का रास्ता प्रशस्त करना है।


यह 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की श्रृंखला में भोपाल के सरकारी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, नई दिल्ली के केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भोपाल आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक किया जाएगा।


कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं, जिनमें चिकित्सा अधिष्ठाता (डीन), वकील, पुलिसकर्मी और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाएं शामिल होंगी।


डॉ. वार्ष्णेय होंगे शामिल
कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय का मार्गदर्शन भाषण होगा। डॉ. वार्ष्णेय केंद्रीय आयुष मंत्रालय में सरकार के सलाहकार हैं और समसामयिक व सामाजिक विषयों के विशेषज्ञ हैं।


मातृ शक्ति का एक समूह होगा तैयार
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. जूही गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आगामी सालों में होने वाले कई कार्यक्रमों की आधारशिला के रूप में स्थापित होगा। उनका लक्ष्य है कि मातृ शक्ति को जीवन के अलग-अलग पड़ावों में सहजता के साथ खुश और स्वस्थ रहकर खुद की और समाज की चिंता करने के लिए तैयार किया जाए।


डॉ. गुप्ता ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम और आगामी आयोजनों के माध्यम से मातृ शक्ति का एक ऐसा समूह तैयार होगा, जो पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का एक नया अध्याय लिखेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9202663862 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE